उदी। पछायगांव में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को पछायगांव व बढ़पुरा की टीम के बीच चौथा मुकाबला खेला गया। इस मैच में पछायगांव की टीम ने जीत हासिल की। मैच में टॉस जीतकर बढ़पुरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 12 ओवर में बढ़पुरा की टीम केवल 110 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पछायगांव की टीम ने आक्रामक शुरुआत की और सिर्फ नौ ओवर में ही मुकाबला जीत लिया। पछायगांव की ओर से फौजी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 63 रन की पारी खेली और टीम को जीत तक पहुंचाया। इस जीत के साथ पछायगांव ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए फौजी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। (संवाद)