वॉट्सएप पर अधिवक्ता को मिली जान से मारने की धमकी
इटावा। वॉट्सएप पर मैसेज व कॉल करके धमकी देने पर अधिवक्ता ने यूपी पुलिस को ट्वीट कर दिया। कोतवाली पुलिस ने वॉट्सएप पर धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के टिक्सी मंदिर के पास रहने वाले अधिवक्ता प्रशांत ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े आइ बजे उनके मोबाइल पर एक नंबर से वॉट्सएप पर कॉल व मौसेज से भावना नाम की महिला का मुकदमा लड़ने पर धमकी दी गई। आरोपी ने अपना नाम कौशल किशोर निवासी 2/63 नबाबगंज थाना नबाबगंज जिला कानपुर नगर बताया और भावना का मुकदमा छोड़ने की धमकी दी। प्रशांत ने यूपी पुलिस के ट्वीटर पर हैंडल पर शिकायत करने पर कोतवाली पुलिस ने धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया। (संवाद)