फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो 13::: गोवंशों की टैगिंग नहीं मिलने पर भड़के एडीएम

Sun, 27 Aug 2023 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 13:::मुर्चा गोशाला का निरीक्षण करते एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव। संवाद
विज्ञापन




- एडीएम ने मुर्चा गोशाला का किया निरीक्षण, तीन गोवंश बीमार मिले


संवाद न्यूज एजेंसी
ताखा। मुर्चा गोशाला का शनिवार दोपहर एडीएम ने निरीक्षण किया। सभी गोवंशों पर टैगिंग न मिलने पर एडीएम ने नाराजगी व्यक्त की। वहीं मौके पर बीमार मिले तीन गोवंशों को इलाज दिलाने की मांग की।


शनिवार को निरीक्षण के दौरान एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव को गोशाला में 155 गोवंश मिले। इनमें से तीन गोवंश मरणासन्न अवस्था में पड़े मिले। एडीएम ने पशु चिकित्सक व पशुधन प्रसार अधिकारी से उपचार के बारे में जानकारी ली और गोवंशों की नियमित देखरेख व उपचार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅक्टरों को एक सप्ताह में सभी गोवंशों की टैगिंग करने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान गोशाला में भूसा, दाना, पानी की व्यवस्था देखी जो मौके पर पर्याप्त मात्रा में मिला। गोवंशों को नियमित हरा चारा खिलाने के निर्देश दिए। एसडीएम ताखा देवेंद्र कुमार पांडे, पशु चिकित्सा अधिकारी शिवांगी पांडे, लेखपाल रोहित कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें