फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारीरिक शोषण के आरोप में क्रीड़ा अधिकारी निलंबित

विज्ञापन
नरेश चंद्र यादव। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। दो नाबालिग जूडो-कराटे की खिलाड़ियों से शारीरिक शोषण करने के आरोपी जिला क्रीड़ा अधिकारी को शासन ने निलंबित कर दिया है। बाल आयोग के दखल के बाद डेढ़ माह पहले इनके खिलाफ थाना सिविल लाइंस में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन

शहर के महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैनात रहे जिला खेल अधिकारी नरेश चंद्र यादव पर बीती16 दिसंबर को जूडो कराटे खेलने वाली दो किशोरियों ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। स्थानीय पुलिस व प्रशासन के कार्रवाई न करने पर अभिभावकों ने बाल आयोग से मामले की शिकायत की थी। इस पर आयोग ने संज्ञान लेकर जून 2022 में आरोपी अधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए थे।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई थी। डेढ़ माह बाद शनिवार को शासन ने जिला क्रीड़ा अधिकारी को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है। डीएम अवनीश कुमार राय ने उनके निलंबन की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें