फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पीएसी के सहायक सेनानायक ने किया आत्महत्या का प्रयास, पत्नी की हालत बिगड़ी

Thu, 15 Jun 2023 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
(फोटो संख्या 30) जिला अस्पताल में सहायक सेना नायक का उपचार करते डॉक्टर। संवाद
विज्ञापन

(फोटो संख्या 31) डॉक्टर से जानकारी करते एसपी सिटी। संवाद
पीएसी के सहायक सेनानायक ने किया आत्महत्या का प्रयास, पत्नी की हालत बिगड़ी क्रासर - दोनों की हालत स्थिर, पति को फंदे पर देखकर बिगड़ी पत्नी की हालत
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। 28 वीं वाहनी पीएसी के सहायक सेनानायक राकेश नायक ने मंगलवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। वहीं उन्हें देखकर पत्नी की भी हालत खराब हो गई। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां
ईएमओ (इमरजेंसी मेडिकल कॉलेज) ने पत्नी के जहर खाने की अंदेशा जताते हुए दोनों को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां दोनों की हालत में सुधार है। सैफई मेडिकल कॉलेज महिला ने पति को फंदे पर देखकर हालत बिड़ने की बात कही है। वहीं यहां डॉक्टरों ने भी जहर खाने जैसे लक्षण नहीं मिलने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर निवासी राकेश नायक 28 वीं पीएसी वाहनी में सहायक सेनानायक के पद पर तैनात हैं। वह पीएसी में ही बने आवासीय परिसर में परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार रात सहायक सेनानायक राकेश (55) ने गृह कलह के चलते फंदे पर लटककर जान देने का प्रयास किया। फंदे पर लटका देख उनकी पत्नी जागृति (46) घबरा गईं। घर में चीखपुकार सुनकर उनके पीएसी के आरक्षी पहुंच गए। वह दोनों को गंभीर हालत में देर रात लगभग साढ़े दस बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां ईएमओ डॉ. वरुण ने महिला के जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताते हुए दोनों को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना पर एसपी सिटी कपिल देव सिंह भी मौके पर पहुंचकर जानकारी की। एसएसपी संजय कुमार वर्मा देर रात सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचे और उन्होंने दोनों का हाल जाना। एसएसपी ने बताया कि गृह कलह में राकेश नायक ने जान देने का प्रयास किया है। फिलहाल जान खतरे से बाहर डॉक्टरों ने बताई है। सैफई मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक एसपी सिंह ने बताया कि महिला के जहरीला पदार्थ खाने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें