जसवंतनगर। शोधकर्ता अच्युतकांत जैन आध्यात्मिक कांफ्रेंस में भाग लेने के लिए लंदन रवाना हो गए हैं। उन्हें एसओएएस यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन ने आमंत्रित किया है। वह जैन दर्शन पर किए गए शोध पर आलेख प्रस्तुत करेंगे। इसे प्रकाशित भी किया जाएगा। यह जानकारी उनके भाई आराध्य जैन ने दी है।
उन्होंने बताया कि अच्युतकांत राजस्थान स्थित जैन विश्व भारती यूनिवर्सिटी से जैन दर्शन पर शोध कर रहे हैं। उन्हें वाराणसी, लखनऊ, हरिद्वार, नई दिल्ली तथा आयुष मंत्रालय की अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में व्याख्यान देने के लिए बुलाया जा चुका है। उनके कांफ्रेंस में भाग लेने जाने पर जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन, वेदव्रत गुप्ता, राहुल गुप्ता, श्याम मोहन गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद यादव, चेतन जैन, सुनील जैन, मणिकांत जैन आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।