करहल। थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा से छेड़छाड़ करने और अश्लील फोटो वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पकड़े गए आरोपी से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। वहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।
एक गांव निवासी व्यक्ति ने कुछ दिन पूर्व शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि हिमांशु निवासी पूर्वा लक्ष्मी रामपुर बिधूना औरैया उसकी नाबालिग पुत्री को परेशान करता है। स्कूल आते जाते छेड़छाड़ करता है। एक बार समझौता भी हुआ। इसके बावजूद आरोपी फिर भी नहीं माना। कुछ दिन पहले भी सोशल मीडिया पर पुत्री की अश्लील फोटो वायरल की। लगातार वह पुत्री का चेहरा लगाकर फोटो वायरल कर रहा है। प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही थी। रविवार को आरोपी हिमांशु को कस्बे से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोबाइल भी मिला।