फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 13 Aug 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मां-भाई को जान से मारने की धमकी देकर किशोरी से कई बार दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सैफई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उझियानी तिराहे से आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सैफई थाने में किशोरी की मां ने उक्त थाना क्षेत्र के गांव बघुइया के ओमबृज उर्फ चंडी यादव के खिलाफ बेटी से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी ने नौ जुलाई को किशोरी को घर में अकेला पाकर भाई व मां की हत्या करने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया था।
इसके बाद कई बार आरोपी ने बेटी के साथ गलत काम किया। सात अगस्त को बेटी से पूरी हकीकत का पता चला। इसके बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई थी। थाना प्रभारी सैफई मोहम्मद कामिल ने बताया कि गुरुवार रात उझियानी तिराहे से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें