इटावा। चौबिया थाना पुलिस ने फर्जी तरीके से भूमि नाम कराने के मामले में एक आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। गांव मोहनपुर राहीन निवासी ओम शरण ने आरोप लगाया अशोक कुमार यादव, इंद्रपाल यादव निवासी मोहनपुर राहिन थाना चौबिया भाइयों, राजीव कुमार निवासी एकता कॉलोनी पक्का बाग, रईस पाल निवासी आजाद नगर गोला बाजार मैनपुरी ने जमीन को अपने नाम चढ़वा लिया है। आरोप लगाया कि सहायक चकबंदी अधिकारी के यहां इसका मुकदमा भी चला। मुकदमे के दौरान आदेश किया गया कि ग्राम मोहनपुर राहिन के चक नंबर 295 से विक्रेता राधेश्याम निवासी ग्राम राहिन का नाम खारिज करके क्रेता इंद्रपाल निवासी मोहनपुर राहिन का नाम दर्ज हो। सरकारी अभिलेखों में इंद्रपाल सिंह ने भूमि अपने नाम दर्ज करा ली। यह भी आरोप लगाया कि फर्जी दाखिल खारिज इंद्रपाल अपने नाम करा लेता है। संवाद