फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का लगाया आरोप

Sat, 28 Oct 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
उदी। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने दो लोगों पर घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास करने का आरोप लगाया। थाने में घटना की शिकायत करने पहुंची महिला को दरोगा ने अपमानित करके भगा दिया। जिसके बाद महिला ने एसएसपी से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में महिला ने बताया कि 22 अक्तूबर की सुबह जब वह अपने घर में नहाने जा रही थी। इसी दौरान उसके गांव के ही दो नामजद युवक उसके घर में घुस गए और दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की और बाल पकड़कर कमरे की और घसीटा। चिल्लाने पर दरवाजे पर खेलता उसका बेटा व पड़ोसी मौके पर आ गए और महिला को बचाया।
पीड़िता का कहना है कि उसका पति दिल्ली में नौकरी करता है घर पर वह बच्चे के साथ अकेली रहती है। जब वह उक्त मामले की पुलिस से शिकायत करने गई तो थाने के एक दरोगा ने उसे हड़काया और अपमानित किया। पीड़ित महिला का कहना है कि यदि नामजद लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई तो वह आत्महत्या करने को मजबूर होगी। उदी प्रभारी अवधेश त्रिवेदी ने बताया कि यह मामला हमारी पुलिस चौकी क्षेत्र का ही है। एसएसपी कार्यालय से आया उक्त महिला का प्रार्थना पत्र उन्हें मिला है। मामले में शीघ्र जांच कर कार्रवाई की जाएगी। दरोगा के हड़काने वाली बात अभी उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें