फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: घर से नाराज होकर निकली किशोरी से खड़ी ट्रेन में दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 17 Jan 2023 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
इटावा जिले में तीन दिन पहले रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी आगरा के एसपी मो. मुश्ताक व सीओ सुदेश गुप्ता ने मंगलवार शाम प्रेस वार्ता की। एसपी ने बताया कि 15 जनवरी को किशोरी डांट से नाराज होकर दादा के पास जाने के लिए गलती से इटावा जाने वाली ट्रेन में बैठ गई थी।
विज्ञापन


किशोरी रात में झांसी से इटावा आई। ट्रेन के कोच में सफाई करने वाले कर्मी से किशोरी ने मदद मांगी। उसने किशोरी से मां का मोबाइल नंबर लिया और उनसे बात कराकर उसे विश्वास में ले लिया। किशोरी की मां ने कहा कि वह उसे लेने आ रही है। इसके बाद आरोपी ने मोबाइल बंद कर लिया। प्लेटफॉर्म पांच पर खड़ी ट्रेन में किशोरी से दुष्कर्म किया।

जीआरपी ने फोन सर्विलांस पर लगाने के करीब पांच घंटे के अंदर आरोपी को माल गोदाम लोहे के पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम राजकपूर है। जो ग्राम समसपुर थाना जलेसर जनपद एटा का रहने वाला है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय खरवार, जीआरपी के टूंडला प्रभारी निरीक्षक जवाहरलाल के अलावा नरेंद्र सिंह, कुमरवीर सिंह, अमित कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें