फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र में किशोरी को भगा ले जाने के मामले में आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। किशोरी के बयान के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं थीं। आरोपी नितेश उर्फ हिमांशु (19) निवासी नगला गहलोत है। किशोरी के पिता ने 27 सितंबर 2026 को युवक पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस उसकी तलाश में थी। मंगलवार को नितेश उर्फ हिमांशु को मानिकपुर मोड़, ग्वालियर बाईपास से पकड़ा गया। पुलिस ने किशोरी को पहले ही अहमदाबाद से बरामद कर लिया था। उसके बयान और मेडिकल परीक्षण के आधार पर पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 जोड़ी गईं। आरोपित को जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें