फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: वन कर्मी की जेब से रुपये उड़ाने वाले को पुलिस ने दबोचा

Thu, 30 Mar 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र के भरथना चौराहे के पास लिफ्ट मांग कर बाइक पर बैठे उचक्के ने वन कर्मी की जेब से 60 हजार रुपये पार कर दिए। साथी के साथ बाइक पर सवार होकर भाग निकला। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसे बाइक के साथ दबोच लिया। उसके पास से नकदी भी बरामद हुई है। साथी फरार है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि वनकर्मी लक्ष्मी नारायण निवासी केवट नगर भरथना 27 मार्च को बाइक से घर आ रहे थे। भरथना चौराहे के पास एक युवक लिफ्ट मांग कर उनकी बाइक पर बैठ गया। आगे चलने पर युवक ने उनकी जेब से 60 हजार पार कर दिए और बाइक से उतरकर पीछे बाइक से आ रहे साथी के साथ भाग निकला। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उचक्के को मंडी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बाइक व साढे 19 हजार रुपये, चाकू बरामद किया। पूछताछ ने उसने अपना नाम आमिर खान निवासी मडैंया शिवनारायण सदर कोतवाली बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें