इटावा। फाइनेंस कंपनी से बचने के लिए फर्जी आरसी बनाकर नंबर प्लेट बदलकर कार चला रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके पास से कार, एक तमंचा व दो कारतूस भी बरामद हुए।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि पछायगांव थानाध्यक्ष अनुभव चौधरी ने मंगलवार सुबह पांच बजे कौरी कुआं के सामने चेकिंग के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी राजू सकराया थाना फूफ जिला भिंड मध्यप्रदेश का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह कार उसने दिल्ली से खरीदी थी। जिसकी किस्त समय से न भर पाने के कारण फाइनेंस कंपनी से बचने के लिए दिल्ली नंबर की फर्जी प्लेट बदलकर व फर्जी आरसी बनाकर कार को इस्तेमाल कर रहा था। जबकि कार का रजिस्ट्रेशन नोएडा में है।