फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः जानलेवा हमले में फरार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे आरोपी को थाना पुलिस ने शनिवार को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसआई अवधेश कुमार ने बताया कि 25 अगस्त को जनपद मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के नगला श्रीधर गांव निवासी मनोहर अपने मामा के घर उसराहार घूमने आया था। इस दौरान उसके मामा के बेटे शिवचरन से किसी बात पर विवाद हो गया था। इस पर शिवचरन ने उसे गोली मार दी थी।
विज्ञापन

गंभीर हालत में उसे सैफई मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर शिवचरण पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। शनिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पुल के नीचे से उसे गिरफ्तार कर लिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें