फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ब्लैक में सिलिंडर देने का दबाव बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के बरालोकपुर निवासी गैस एजेंसी संचालक नवनीत गुप्ता ने सोमवार को डीएम और एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया। गैस एजेंसी के प्रोपराइटर नवनीत का आरोप है कि एक युवक ब्लैक में सिलिंडर देने का दबाव बनाता है। नौ अक्तूबर को एजेंसी पर गाली-गलौज, वीडियो बनाने और झूठे एससी-एसटी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज होने का दावा करते हुए निष्पक्ष जांच, प्राथमिकी दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की है। वहीं, दूसरे पक्ष से सीपुरी गांव निवासी देवेश कुमार जाटव ने भी थाने में शिकायती पत्र दिया। देवेश का आरोप है कि एजेंसी संचालक ने उससे दो कनेक्शन के नाम पर दो हजार रुपये मांगे थे। नौ अक्तूबर को वह एजेंसी पर अपने मोबाइल से वीडियो बना रहा था। आरोप है कि इस बात पर संचालक ने उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया आरोपों की जांच की जा रही है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें