फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बाइकों की भिड़ंत में प्रधान के पुत्र की मौत, तीन घायल

Fri, 10 Nov 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। बिधूना मार्ग पर छोला नाला पुलिया के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार ग्राम प्रधान के पुत्र की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

बिधूना मार्ग पर छोला नाला पुलिया के पास गुरुवार रात करीब सवा आठ बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। एक बाइक पर सवार डडियन थरी भरथना निवासी ग्राम प्रधान का पुत्र अर्पित (17) व उसका दोस्त सचिन (22) पुत्र सुभाष व दूसरी बाइक पर सवार अंकित (18) व विपिन (20) निवासी पथरिया जिला औरैया घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां घायल अर्पित की हालत गंभीर होने पर उसे डॉक्टर ने सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान अर्पित ने दम तोड़ दिया। सूचना पर एसआई सुरेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर मृतक का शव का पोस्टमार्टम कराया। शुक्रवार दोपहर गांव स्थित आवास पर अर्पित का शव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया और मां चंद्रकली, बहने अंजली व रोमी आदि परिजन रोते बिलखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें