फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा : राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आकर मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया है।
विज्ञापन

राजपुर गांव निवासी मनोज कुमार (40) मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते थे। शुक्रवार सुबह वे तमेरा की मड़ैया में काम करने जा रहे थे। रेलवे ट्रैक पार करते समय कानपुर की ओर से आ रही राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों के अनुसार मनोज की शादी नहीं हुई थी। वे दो भाइयों के परिवार के साथ रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें