इटावा। उदी चौकी क्षेत्र में उदी मोड़ स्थित बिजली सब स्टेशन के पास सड़क पार करते वृद्ध डंपर की चपेट में आकर घायल हो गए।
बढ़पुरा थाना क्षेत्र के धुबिया गांव निवासी वृद्ध हाकिम सिंह पुत्र श्यामलाल (70) रविवार को पैदल सड़क पर जा रहे थे। उदी मोड़ के पास सड़क पार करते समय वह एक डंपर की चपेट में आकर सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। घायल हाकिम सिंह को चौकी प्रभारी नागेंद्र सिंह ने उदी पीएचसी पहुंचाया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। सीएचसी पहुंचे वृद्ध के परिजन गोकरन सिंह ने बताया कि हाकिम सिंह उदी मोड़ पर अपने एक परिचित धर्मेद्र की बेटी की शादी में शामिल होने आए थे। लौटते समय वह हादसे का शिकार हो गए। संवाद