फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। कटाहरा गांव में मंगलवार को हाईटेंशन लाइन के तार से पेड़ में करंट उतर आया। इसकी चपेट में आकर कक्षा 11वीं के किशोर छात्र की मौत हो गई।
विज्ञापन

भरथना कोतवाली क्षेत्र के कटाहरा गांव निवासी अर्जुन सिंह जाटव का पुत्र अजय कुमार (17) मंगलवार सुबह करीब साढे़ नौ बजे घर से निकला था। वह टहलते हुए 50 मीटर दूर बंबा पटरी किनारे पहुंच गया। वहां लगे एक पेड़ को छूते ही किशोर को करंट का तेज झटका लगा। वह दूर जा गिरा और बेहोश हो गया। वहां मौजूद ग्रामीणों ने किशोर के परिजनों को सूचना दी। परिजन आनन फानन किशोर को लेकर भरथना सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव के प्रधान संजीव यादव ने बताया कि पेड़ के ऊपर से 11 हजार वोल्ट का हाईटेेंशन लाइन निकली है। बारिश के कारण पेड़ गीला था। इस कारण उसमें करंट उतर आया। किशोर की मौत के बाद मां निशा देवी, बड़ी बहन नेहा और छोटे भाई आयुष का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें