जसवंतनगर (इटावा)। बलरई थाना पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे एक नौसेना के सिपाही को एक पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर नौसेना के दिल्ली हेडक्वार्टर के अधिकारियों को सुपुर्द कर दिया।
गोवा में तैनात रहा नौसेना का सिपाही गोविंद सिंह निवासी नगला त्रिलोक पोस्ट बॉउथ, बलरई अगस्त 2021 से फरार चल रहा था। ड्यूटी पर नहीं लौटने पर नौसेना के अधिकारी सीआर प्रवीन कैप्टन कमांडेड ऑफिसर दिल्ली ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। सीओ अतुल प्रधान ने इसको संज्ञान में लेते हुए बलरई थाना अध्यक्ष जयप्रकाश व उपनिरीक्षक यशवंत सिंह के साथ तलाशी अभियान चलाया तो पुलिस को सूचना मिली कि सिपाही एक भट्ठे के पास एक पेट्रोल पंप पर खड़ा है। पुलिस ने घेराबंदी कर रविवार सुबह नौ बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसकी सूचना नौसेना के दिल्ली हेडक्वार्टर पर दी तो वहां से जेसीओ जयप्रकाश सिंह मय पुलिस बल के बलरई थाने पहुंचे जहां से वह सिपाही को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गए।