फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान गई

Fri, 10 Nov 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सैफई बाईपास के बघुइया चौराहा के पास बुधवार शाम बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।
विज्ञापन



वैदपुरा थाना क्षेत्र के बरौली निवासी अहिवरन सिंह का बेटा राजगब्बर (27) बुधवार शाम करीब साढे़ चार बजे मैनपुरी स्थित अपनी ससुराल में आयोजित जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से निकला था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सैफई बाईपास पर बघुइया चौराहा के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे होते देख आसपास के लोग मौके पर दौड़कर पहुंचे और उसे एंबुलेंस से सैफई विवि की इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां पर कुछ ही समय में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। सैफई मोर्चरी पर मृतक की माता-पिता व पत्नी सुशीला का रो रो कर बुरा हाल था। मृतक के एक बच्चा है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर प्रशासन की सूचना सैफई थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें