फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पेट में दर्द से परेशान युवक को इटावा जंक्शन पर उतारा

Fri, 02 Oct 2026 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। मेघालय के पश्चिम जयंतिया हिल्स थाना जोवाई निवासी अमित (55) शुक्रवार को नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस से गुवाहटी से दिल्ली जा रहे थे। साथ में उनकी बेटी सफलता भी साथ में थी। वह नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के बी-6 कोच में सफर कर रहे थे। भरथना आने से पहले उनके पेट में तेज दर्द होने लगा। इसकी सूचना उन्होंने कोच में तैनात रेलवे अफसरों को दी। बाद में इसकी सूचना टूंडला कंट्रोल रूम में दी गई। ट्रेन के इटावा जंक्शन पर पहुंचने पर आरपीएफ टीम ने अमित को एंबुलेंस से जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। इस दौरान ट्रेन करीब 10 मिनट तक खड़ी रही। जिला अस्पताल में अमित की हालत स्थिर बनी हुई थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें