फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: 18 दिन पहले जमानत पर छूटे युवक ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। 18 दिन पहले जमानत पर जेल से छूटे युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पिता ने किशोरी के परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि छह माह पहले युवक की मां ने भी फंदा लगाकर जान दे दी थी।
विज्ञापन

क्षेत्र के बेर गांव निवासी अंकुर (20) का शव शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। पिता रामसेवक ने देखा तो उनके होश उड़ गए। चचेरे भाई उमेश की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। छह माह पहले अंकुर एक किशोरी को अपने साथ ले गया था। किशोरी के परिजनों की शिकायत पर पुलिस पूछताछ के लिए अंकुर के पिता को अपने साथ ले गई थी। रामसेवक को थाने ले जाने पर उनकी पत्नी गोविंद श्री ने फंदा लगाकर जान दे दी थी।
आनन-फानन में पुलिस ने रामसेवक को छोड़ दिया था। इसके बाद पुलिस ने अंकुर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। पिता ने बताया 18 दिन पहले ही अंकुर जेल से छूटकर आया था। गुरुवार शाम को अंकुर घायल हालत में घर आया था। उसने बताया था कि किशोरी के परिजनों ने मारपीट की है। पिता का आरोप है कि पिटाई से क्षुब्ध होकर उनके बेटे ने फंदा लगाया है। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें