इकदिल। आगरा-कानपुर नेशनल हाइवे पर अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से युवक की मौत हो गई। शनिवार शाम शहर के थाना सिविल लाइंस के गांव लुहन्ना निवासी कैलाश (45) अपने पत्नी पूनम व बच्चों सहित ऑटो से गांव बैसोली घाट जा रहे थे। सराय जलाल ओवरब्रिज के पास ऑटो से उतरने के बाद किसी काम को लेकर पत्नी व बच्चों को वहीं छोड़कर हाईवे पार करने लगा। उसी दौरान औरैया की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से घटनास्थल पर ही कैलाश बाथम की मौत हो गई। बताया गया कि मृतक अपनी सरहज के घर जेठानी की बेटी के जन्मदिन में शामिल होने के लिए जा रहा था। तभी हादसे का शिकार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। (संवाद)