फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कार की टक्कर से बाइक सवार महिला मासूम संग नहर में गिरी

Thu, 19 Oct 2023 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर (इटावा)। थाना क्षेत्र के लोहिया नहर पुल पर बरेली हाईवे पार करने के दौरान कार ने एक बाइक में टक्कर मार दी। कार की टक्कर से बाइक पर बैठी महिला उछलकर अपने दो साल के बच्चे के साथ नहर में जा गिरी और दोनों बहने लगे। हादसा होते देख लोहिया पुल पर खड़े ग्रामीण दौड़े और जान की परवाह न करते हुए नहर में कूद पड़े। एक तरफ से महिला को बाहर निकाला और बहते हुए मासूम को पुल की दूसरी तरफ से बाहर निकाल लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों घायलों को सरकारी जीप से सीएचसी ले गई। जहां डॉक्टर ने बाइक सवार की हालत गंभीर होने पर सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कन्नौज जिले के हमरीपुर थाना ठठिया निवासी घायल सुरजीत सक्सेना (30) ने बताया कि वह अपनी पत्नी पूनम व दो साल के बेटे विश्वजीत के साथ गुरुवार सुबह अछल्दा से अपने साढू के घर से नहर की पटरी के रास्ते अपनी ससुराल सैफई थाना क्षेत्र के गांव हरदोई जा रहा था। जब वह बसरेहर थाना क्षेत्र से निकले बरेली हाईवे पर लोहिया पुल पार कर रहा था तभी किशनी की तरफ से आई तेज रफ्तार आई कार ने दाहिनी तरफ टक्कर मार दी।
बताया कि हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी पत्नी पूनम और विश्वजीत कार की टक्कर से उछलकर नहर में जा गिरे। हादसा बोते देख पुल के आसपास मौजूद लोग दौड़े और नहर में कूद गए। कड़ी मशक्कत कर महिला और मासूम को लोगों ने बाहर निकाला। थानाध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना पर पहुंच कर तीनों घायलों को सरकारी जीप से बसरेहर सीएचसी में भर्ती करा दिया था। जहां सुरजीत की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है कार और बाइक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें