फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: फ्लाईओवर पर आलू से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेड़ा धौलपुर फ्लाईओवर पर आलू से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक पलट गई। हादसे के बाद सड़क पर आलू के पैकेट बिखर गए और कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। गनीमत रही कि पीछे आ रहे वाहन समय रहते रुक गए जिससे बड़ा हादसा टल गया। इटावा से आगरा की ओर जा रहा एक ट्रैक्टर कोल्ड स्टोरेज के लिए आलू लेकर जा रहा था। फ्लाईओवर पर चढ़ते समय ट्रैक्टर डिवाइडर पर चढ़ गया, जिससे पीछे लगी ट्रॉली का हुक टूट गया और ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना पर पहुंचे एनएचएआई के इंसीडेंट मैनेजर सुनीत चौहान की टीम ने मशक्कत कर ट्रॉली को हटवाया और यातायात सुचारू कराया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाल के दिनों में इस तरह की घटनाएं बढ़ी हैं। पूर्व में भी ट्रॉलियां पलटने और हुक टूटने से हादसे हो चुके हैं, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें