फोटो 1: सीएचसी बसरेहर में भर्ती रॉकी। संवाद
इटावा। बच्चों के बीच हुए विवाद में आठ वर्षीय बालक की आंख में डंडा लगने से गंभीर चोट लग गई। चौबिया निवासी रॉकी उर्फ लालू (10) और आरिफ (13) गांव में शहतूत के पेड़ से फल तोड़ रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते-देखते मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि आरिफ ने डंडे से रॉकी की बायीं आंख पर वार कर दिया। परिजन बालक को सीएचसी ले गए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरिफ पहले भी रॉकी के साथ मारपीट कर चुका है। पीड़ित पक्ष ने थाने में शिकायती पत्र दिया है। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी पक्ष को बुलाकर समझा दिया गया है। दोबारा झगड़ा करने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)