फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चलती कार में लगी आग

Thu, 22 Jun 2023 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई (इचावा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लाडमपुर गांव के पास बुधवार सुबह चलती कार में आग लग गई और रेलिंग से टकराने पर कार क्षतिग्रस्त हो गई। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने घायल कार चालक को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची यूपीडा के कर्मचारी व पुलिस ने घायल चालक को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के मोहल्ला प्रकाशनंद, टूंडला निवासी अमित तिवारी का पुत्र संजय तिवारी (25) कार से गोरखपुर से टूंडला जा रहे थे। कार जैसे ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लाडमपुर गांव के पास पहुंची तभी चलती कार में अचानक आग लग गई। संजय ने कार रोकने का प्रयास किया तो तब तक कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे की साइड में बनी रेलिंग में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। इससे वह घायल हो गया, उधर से गुजर रहे राहगीरों ने किसी तरह उसे कार से निकालकर पुलिस को सूचना दी। कार में आग इतनी तेज लगी थी जिससे एक्सप्रेसवे पर वाहन थम गए और गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी। घटना की सूचना पर यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद पांडेय व हवाई पट्टी पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई जगवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल की टीम ने कार में लगी आग पर काबू पाया। एक्सप्रेसवे से क्षतिग्रस्त कार हटाकर यातायात सामान्य कराया। घायल कार चालक संजय तिवारी ने बताया वह नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर हैं, जो पुरानी गाड़ियों को खरीद कर बिक्री करते हैं। सोमवार को नोएडा से गोरखपुर गए थे, गोरखपुर से अब टूंडला आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें