फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से युवक की मौत

Sat, 12 Mar 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
जाम लगाए लोगों से बातचीत करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे के हरिजन मोहल्ले में शुक्रवार की दोपहर वोल्टेज बढ़ने से घर में वायरिंग का तार टूटकर गिरने से करंट की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर लखना-सिंडौस मार्ग पर चकरनगर विद्युत उपकेंद्र के सामने शव रखकर जाम लगाया। तीन घंटे बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम खुल सका ।
विज्ञापन



शुक्रवार की दोपहर हरी प्रकाश उर्फ छोटू (24) पुत्र बालादीन दोहरे करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे इटावा जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पिता बालादीन ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि उसका पुत्र दोपहर करीब एक  बजे घर में लेटा था। अचानक वोल्टेज बढ़ने से घर की वायरिंग का तार टूटकर उसके ऊपर गिर पड़ा।


करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उधर, परिजन जैसे ही युवक का शव वापस लेकर कस्बे में पहुंचे। वहां मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर  लखना सिंडौस मार्ग पर शव रखकर जाम कर दिया।  विद्युत  विभाग के उच्चाधिकारियों  को बुलाने की मांग करने  लगे।
विज्ञापन



  घटना की सूचना पाकर  विद्युत विभाग के एसडीओ एके गौतम व जेई कन्हैया लाल मौके पर पहुंचे । इसी दौरान तहसीलदार चकरनगर सुधीर कुमार समर्पण, क्षेत्राधिकारी रामकृपाल फोर्स के साथ मौजूद रहे। जानकारी मिली है कि इस दौरान बिजली विभाग के अफसरों के आश्वासन पर जाम खत्म हुआ।
उधर, इलाकाई लोगों का कहना है कि मोहल्ले में रखा ट्रांसफार्मर काफी समय से खराब चल रहा है।


  उससे 440 वोल्टेज के स्थान पर 11000 वोल्टेज की सप्लाई होने लगती है। इसे  ठीक करवाने के लिए मोहल्ले वालों ने विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें