फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: जंगली सुअरों के झुंड ने मारी बाइक सवार को टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। आगरा जनपद के पिनाहट तहसील क्षेत्र के थाना खेड़ा राठौर तहत गांव खोअरी निवासी रामकेश (20) शुक्रवार को जंगली सुअरों के झुंड की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। रामकेश ने बताया रास्ते में अचानक सड़क पार कर रहे जंगली सुअरों का झुंड उनकी बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि रामकेश बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया तथा शरीर पर अन्य चोटें भी आईं।
विज्ञापन

परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए युवक को आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें