फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: खनन में शामिल एक डंपर और जेसीबी सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। वैदपुरा थाना क्षेत्र के नगला दीप गांव में बीते कई दिनों से चल रहे मिट्टी के अवैध खनन के खिलाफ रविवार सुबह पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सुबह करीब पांच बजे मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान अवैध खनन में लगे एक डंपर और एक जेसीबी को सीज कर दिया गया। खनन अधिकारी बृज बिहारी प्रसाद, एआरटीओ प्रदीप कुमार ने पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की। मिट्टी से भरे डंपर और जेसीबी को पुलिस ने थाने में लाकर खड़ा कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खनन विभाग, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर लगातार अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें