फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह से जेवरात से भरा बैग गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। ग्वालियर बाईपास के पास स्थित एक गेस्ट मे शादी समारोह में शामिल होने आई महिला का बैग चोरी हो गया। बैग में जेवरात, 40 हजार रुपये और मोबाइल था।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सराय दयानात निवासी गीता देवी पत्नी बृजेश कुमार पाल रिश्तेदार की बेटी की शादी में शामिल होने रविवार को ग्वालियर बाईपास स्थित गेस्ट हाउस आई थीं। जयमाल कार्यक्रम के बाद वह कमरे में जाकर लेट गईं। सोमवार सुबह करीब छह बजे उठीं तो बैग गायब था। बैग में जेवरात व 40 हजार रुपये थे। सीसीटीवी कैमरे में एक 10-12 साल का लड़का बैग ले जाता नजर आया। सिविल लाइन पुलिस चोर की तलाश में जुट गई है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष मो.कामिल ने बताया कि महिला की तहरीर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें