फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानें खुली देख किया चालान

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। रविवार बंदी दिवस पर श्रम विभाग का अभियान जारी रहा। आमतौर व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद पाए गए। दस दुकानें खुली मिली। जिस पर उनके चालान काटे गए। विभाग की इस कार्रवाई के चलते दुकान खोले दुकानदारों में हड़बड़ाहट बनी रही। डीएम पी गुरुप्रसाद के निर्देश पर साप्ताहिक अवकाश पर श्रम प्रवर्तन विभाग के द्वारा मार्केट में घूम कर खुली दुकानों की चैकिंग की जा रही है। विभाग की कड़ाई का असर भी बाजार में दिखने लगा है। रविवार के दिन अमूमन दुकानें खुली रहती थी। इसका असर उन कर्मचारियों पर पड़ता था। जो दुकानों में काम करते हैं। श्रम प्रवर्तन अधिकारी जयचंद्र और वरिष्ठ सहायक सफात अली आदि टीम ने करीब दो माह से बंदी दिवस के दिन बाजार भ्रमण का अभियान छेड़ रखा है। पहले इस अभियान के तहत करीब आधा सैकड़ा खुली दुकानों के चालान काटे गए। जिसका असर यह रहा कि अब अधिकांश दुकानदारों ने स्वयं अपनी दुकानें बंद रखना शुरु कर दिया है। रविवार को शहर के अलग अलग स्थानों पर खुली मिली 10 दुकानों के चालान काटे गए। श्रम प्रवर्तन अधिकारी जयचंद्र ने बताया कि सुबह 9 बजे से शाम तक बाजार में अभियान चलाया गया। अभियान में एक अन्य श्रम प्रवर्तन अधिकारी आरडी साहू नदारद रहे। इस संबंध में जानकारी करने पर जयचंद्र ने बताया कि आज बंदी दिवस के अभियान में श्री साहू मौजूद नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें