इटावा। नगर पालिका परिषद कार्यालय में नशे में मिले वैक्सीनेटर को ईओ ने निलंबित कर दिया। अधिशाषी अधिकारी जनार्दन राय ने बताया कि बुधवार को अपराह्न करीब चार बजे स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत वैक्सीनेटर आनंद प्रकाश शुक्ला नशे की हालत में उनके कक्ष में आए और अपनी हरकतों से सरकारी कामकाज को प्रभावित किया। इस कृत्य के चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। प्रकरण की जांच नगर पालिका परिषद की अधीक्षक सुधा दीक्षित को सौंपी गई है।