फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्रेसर की आग से गेहूं के बोझ, टायर, पेड़ जले

Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। नगला मोढ़ा कुं अरा में गेहूं की मड़ाई के दौरान थ्रेसर में आग लगने से गेहूं के गट्ठर और ट्रैक्टर का टायर और एक पेड़ जल गए।
विज्ञापन

रामकिशोर दीक्षित के खेत में सोमवार की रात ट्रैक्टर के जरिए थ्रेसर से गेहूं मड़ाई हो रही थी। थ्रेसर से कोई चीज टकराई जिसमें उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग गेहूं के गट्ठरों तक पहुंच गई। आग की लपटों को देख एक शादी में आए लोग दौड़ पड़े। बाल्टियों से पानी भरकर आग पर काबू पाया गया। तब तक आग ने गेहूं के कई गट्ठरों को जलाकर राख कर दिया। ट्रैक्टर का टायर जल गया। खेत में खड़ा शीशम का पेड़ भी झुलस गया। ग्रामीणों ने आग की सूचना थाने को दी। फायर ब्रिगेट के आने के पहले ही आग बुझा ली गई। क्षेत्रीय लेखपाल राजेश कुमार ने मौके पर जाकर आग से हुए नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें