इटावा। समाज कल्याण संस्था माही फाउंडेशन के माही कालेज आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी पक्का बाग तिराहे का शुभारंभ हुआ। कालेज में विभिन्न विषयों के डिग्री और डिप्लोमा पाठ्यक्रम की पढ़ाई होगी। साथ ही जॉब प्लेसमेंट की व्यवस्था रहेगी। माही फाउंडेशन के सचिव इंजीनियर रजत त्रिपाठी ने बताया कि जनपद के लिए यह गौरव की बात है कि यहां आधुनिक प्रयोगशाला के साथ साथ उच्च स्तरीय शिक्षा और जॉब प्लेसमेंट की व्यवस्था है। उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों से इटावा को तकनीकी शिक्षा में विकसित करने के लिए मदद की अपील की है। इस मौके पर संस्था के नव निर्वाचित अध्यक्ष विमल त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष रूपकिशोर राजपूत, अभिषेक कुमार, पायल कुमारी एवं समस्त स्टाफ मौजूद था।