फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से बच्ची की मौत

Tue, 13 May 2014 05:31 AM IST
Etawah
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। तेज बुखार ने शनिवार क ो एक तीन वर्षीय बालिका की जान ले ली। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

साम्हों थाना भरथना निवासी रविकांत की तीन साल की बेटी जाह्नवी को शनिवार की सुबह तेज बुखार आया था। पहले परिजनों ने स्थानीय स्तर पर इलाज कराया, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो उसे भरथना लेकर आ गए और यहां पर एक प्राइवेट डाक्टर का इलाज कराया। मगर हालत बिगड़ती ही चली गई। करीब 12 बजे परिजनों ने इटावा लाकर एक प्राइवेट नर्सिंग होम ले गए। लड़की हालत गंभीर होने के कारण डाक्टर ने किसी प्रकार का इलाज दिए बिना जिला अस्पताल ले जाने को कह दिया। जिला अस्पताल लाए जाने पर इमरजेंसी चिकित्सक ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। काफी समय तक मृतका की मां और अन्य परिजन बाहर बिलखते रहे और बाद में शव को लेकर साम्हों वापस लौट गए। सीएमस डाक्टर वीएस अग्निहोत्री ने बताया कि बालिका को जिला अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। इसलिए परीक्षण भी नहीं हो पाया है। संभवत: बालिका की मौत लू लगने से हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से भी इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें