फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: 98 ने छोड़ी भूगोल और कृषि विषयों की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुईं। नकल विहीन परीक्षा के दावों के बीच प्रथम पाली में इंटरमीडिएट के कृषि भौतिकी, जलवायु विज्ञान व कृषि जंतु विज्ञान और द्वितीय पाली में भूगोल विषय की परीक्षा हुई। डीआईओएस अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पालियों में कुल 98 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 711 पंजीकृत छात्रों में से 686 उपस्थित व 25 अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में 1427 में से 1354 छात्र पहुंचे, जबकि 73 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले मुख्य गेट पर ही परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई, ताकि कोई भी अनधिकृत सामग्री अंदर न जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें