इटावा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (बंसल गुट) ने होली के मौके पर बाजार में पुलिस की पर्याप्त सुरक्षा किए जाने की मांग की है।
जिलाध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल, महामंत्री धर्मेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष सर्वेश चौहान ने बताया कि बजाजा लाइन, नगर पालिका, तहसील चौराहे, नौरंगाबाद, पचराहा, छैराहा, विजय नगर चौराहे, भरथना चौराहे पर पुलिस व्यवस्था न होने से अराजक तत्व सक्रिय रहते हैं। मांग करने वालों में नगर अध्यक्ष सुदर्शन जैन, सुरेश चंद्र यादव, रंजीत सिंह कुशवाहा, संतोष राठौर, गणेश प्रसाद अग्रवाल आदि हैं।