फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: चारागाह की 80 बीघा जमीन कब्जा मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। तीन दिन चली पैमाइश के बाद जेसीबी व ट्रैक्टर से चरागाह की जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। जमीन पर की गई फसल को जोतवा दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने सामने ही मेड़बंदी कराई।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के हिंदूपुर वैदपुर पंचायत में सरकारी चरागाह की जमीन पर कब्जे की शिकायत की गई थी। इसे लेकर लोकहित मिशन के अध्यक्ष भारत सिंह ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर की थी। कोर्ट के निर्देश पर एसडीएम ताखा देवेंद्र कुमार पांडेय ने तीन टीमें गठित कर पैमाइश कर जमीन से कब्जा हटवाने के निर्देश दिए थे। तीन दिनों तक पैमाइश कराने के बाद बुधवार को तहसीलदार मोहम्मद असलम व थानाध्यक्ष हेमंत सोलंकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
दो ट्रैक्टर से जमीन पर कब्जा कर की गई गेहूं, आलू, सरसों की फसल को जोतवा दिया। मेड़बंदी कराई गई। वहीं, झोपड़ी रखकर रहे लोगों के कब्जे हटाए गए। एक वर्ष पहले तत्कालीन तहसीलदार ने चरागाह की जमीन को खाली कराया था, लेकिन लोगों ने उस पर फिर कब्जा कर लिया। तहसीलदार मोहम्मद असलम ने बताया कि पैमाइश के बाद जमीन से कब्जा हटवाया गया है। जो जमीन शेष है उस पर से भी कब्जा हटवाया जाएगा। राजस्व निरीक्षक बसंतलाल, अरविंद कुमार, लेखपाल उदय सिंह, रोहित कुमार आदि टीम में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें