फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: घने कोहरे से हाईवे पर टकराए आठ वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। आगरा-कानपुर हाईवे पर घने कोहरे में बुधवार सुबह आठ वाहन टकरा गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस और एसपी ग्रामीण टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्रेन की मदद से वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। हादसे में एक रोडवेज बस भी क्षतिग्रस्त हुई है। इसमें सवार कई सवारियों के चुटहिल होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े सात बजे हाईवे पर विचारपुरा गांव के सामने डंपर ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। डंपर मौरंग लेकर आगरा की ओर जा रहा था। हादसे के बाद चालक और क्लीनर डंपर छोड़कर चले गए। इसके कुछ देर बाद आगरा की ओर जा रही रोडवेज बस डंपर से टकरा गई। पीछे से आ रहे वाहन एक के बाद एक टकरा गए। कानपुर से मिर्च लादकर आगरा जा रही डीसीएम भी पीछे से ट्रक से टकरा गई और ग्रीन बेल्ट पर चढ़ गई। मिर्च सड़क पर फैल गई। हादसे के बाद वाहनों की लाइन लग गई।
हादसे की जानकारी पर होते ही विचारपुरा गांव के प्रधान मुकेश कुमार साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। प्रधान ने बताया कि किसी तरह वाहन चालकों को रुकवाया। क्षतिग्रस्त चार वाहन हाईवे पर ही देर तक खड़े रहे। सूचना पर सिविल लाइन थानाध्यक्ष विजय वर्मा फोर्स के साथ पहुंचे। प्रधान और गांव के लोगों की मदद से डंपर को हटवाया। एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह के पहुंचने के बाद सुबह करीब साढ़े नौ बजे क्रेन बुलाकर डंपर, रोडवेज बस, इनोवा कार व मिर्च लदी डीसीएम को सड़क से हटवाया जा सका। सुबह करीब 10 बजे यातायात सामान्य हो सका। प्रधान के मुताबिक, रोडवेज बस में सवार कई यात्री हादसे में घायल हुए हैं।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी पर एआरएम डीएम सक्सेना भी मौके पर पहुंचे। एआरएम ने बताया कि रोडवेज बस डंपर से टकराई। बस में जो सवारियां थीं वह दूसरे वाहनों से रवाना हो गईं। बस चालक ब्रजेश कुमार और परिचालक अतुल त्रिपाठी ने बताया कि बस में 36 सवारियां थीं। कितनी घायल हुई हैं। इसकी जानकारी नहीं है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि घने कोहरे के कारण हादसा हुआ है। चार वाहन मौके क्षतिग्रस्त मिले हैं। जो कम क्षतिग्रस्त थे वह चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें