फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरा, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। लखना रोड पर डिभौली घाट के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर खड्ड में गिर गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। भिंड (मध्य प्रदेश) के देहात थाना क्षेत्र के विक्रम पुर गांव निवासी मनोज कुमार शाक्य (52) ट्रैक्टर लेकर लखना आया था। मंगलवार सुबह वह ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहा था। चकरनगर के डिभौली घाट के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरा। ट्रैक्टर में दबकर मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मनोज को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ब्यूरो
विज्ञापन




अनियंत्रित ट्रैक्टर खड्ड में गिरा, चालक की मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें