फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: छह करोड़ का नशीला पाउडर पकड़ा

Thu, 23 Mar 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जसवंतनगर पुलिस ने बुधवार सुबह आगरा-कानपुर हाईवे पर एक ट्रक से छह करोड़ का नशीला पाउडर कोका डोडा बरामद किया है। जांच में ट्रक पर लगी नंबर प्लेट फर्जी मिली है। ट्रक से कई प्रदेशों की नंबर प्लेटें भी बरामद हुई हैं। ट्रक चालक भाग गया जो राजस्थान का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जसवंतनगर सीओ अतुल प्रधान और थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी टीम के साथ बुधवार सुबह आगरा-कानपुर हाईवे पर जमुना बाग के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने राजस्थान के नंबर का एक ट्रक रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही चालक ने ट्रक को भगाया। पुलिस ने पीछा कर धौलपुर खेड़़ा ओवरब्रिज के पास से ट्रक को पकड़ लिया जबकि चालक भाग गया। तलाशी लेने पर ट्रक में नशीले पाउडर कोका डोडा की 170 बोरियां भरी मिलीं। इनका कुल वजन 16 क्विंटल 90 किलोग्राम मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब छह करोड़ रुपये बताई गई है।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि ट्रक की प्लेट पर लिखा नंबर फर्जी पाया गया है। ट्रक से राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, बिहार के कई जिलों की फर्जी नंबर प्लेटें बरामद हुई हैं। ट्रक से चालक का आधार कार्ड, मोबाइल, पैन कार्ड व एटीएम मिला है। ट्रक चालक राजस्थान का रहने वाला है, जिसे पकड़ने के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन


नशे और शक्तिवर्धक दवाओं में इस्तेमाल होता है डोडा
एसएसपी ने बताया कि अफीम के पौधे का कई तरह से इस्तेमाल होता हैं। बीज से अफीम बनती है जबकि फूल से डोडा बनाया जाता है। तने और पत्ती से भी नशीला पाउडर बनता है। पश्चिम बंगाल और बिहार की सीमाओं पर इसकी बड़े पैमाने पर खेती होती है। दिल्ली में इसकी कीमत करीब 21 हजार रुपये किलो है जबकि अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 30 हजार रुपये प्रति किलो है। इसका इस्तेमाल नशे से लेकर शक्ति वर्धक दवाओं में इस्तेमाल खूब होता है। कुछ और दवाओं में भी यह प्रयोग में लाया जाता है। नशीला पाउडर पश्चिम बंगाल से पंजाब ले जाया जा रहा था। चालक पुलिस की नजर से बचने के लिए अलग-अलग नंबर प्लेटों का इस्तेमाल करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें