सड़क हादसों में पांच घायल
राजापुर। थाना क्षेत्र के तीरधुमाई गांव के समीप रविवार की रात बबेरू के मर्का का विमल (18) व बद्दू (21) पुत्रगण चंद्रशेखर, बहनोई सुनील पुत्र छोटेलाल निवासी पंजाब रामपुरा फूल के साथ बाइक से चिल्लीमल गांव मामा के यहां जा रहे थे। अचानक सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे विमल व बद्दू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर प्रयागराज रेफ र किया है। बाइक चालक ने हेलमेट पहना था। इसके अलावा शनिवार की रात को मुख्यालय से सटे अमानपुर गांव का जयप्रकाश (36) पुत्र बब्बू, दो वर्षीय पुत्री शिवांगी के साथ घर जाते समय वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए। इसी क्त्रस्म में अतर्रा के सुलकथोक गांव के बृजेश कुमार पुत्र बाला प्रसाद के घायल होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्यूरो