फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: जिसे लिफ्ट देकर बैठाया उसी ने जेब से पार कर दिए 50 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। ई-रिक्शा खरीदने जा रहे युवक से बाइक में लिफ्ट लेकर जेबकतरे ने उसके 50 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बैरून कटरा साहब खां निवासी पप्पू साथी अनिल कुमार निवासी करनपुरा के साथ बाइक से मैनपुरी फाटक के पास ई-रिक्शा खरीदने जा रहे थे। पप्पू ने 50 हजार रुपये व चेक जेब में रखा था। अनिल बाइक चला रहा था जबकि पप्पू पीछे बैठे थे। ईदगाह चौराहे से एसएसपी चौराहे के बीच उन्हें एक युवक खड़ा मिला।
उसने दोनों से उसे एसएसपी चौराहे तक छोड़ने के लिए कहा। इस पर पप्पू ने उसे पीछे बैठा लिया। एसएसपी चौराहे पर युवक उतर गया। थोड़ी आगे बाइक जाने पर पप्पू ने देखा कि उनकी जेब कटी थी। 50 हजार रुपये पार हो गए थे।
विज्ञापन

दोनों ने जेबकतरे की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में तहरीर दी है। सिविल लाइन थानाध्यक्ष विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें