फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पांच जोड़ों ने थामा एक-दूजे का दामन, निभाएंगे सात वचन

Tue, 11 Apr 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। भाविप की समर्पण शाखा ने सोमवार को सामूहिक विवाह का आयोजन किया। इसमें पांच जोड़ों ने एक-दूजे का हाथ थामा। संस्था के सदस्यों ने नवदंपती को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

रेल मंडी स्थित रामसीता मंदिर से दूल्हे बग्घियों पर सवार होकर बैंडबाजों के साथ निकले। रास्ते में बरातियों का स्वागत किया गया। बरात लुधपुरा, नदी का पुल, सदर बाजार, छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा, बस स्टैंड चौराहा होकर छिमारा रोड स्थित कमला वाटिका मैरिज होम पहुंची।
यहां विधिपूर्वक सभी रस्में निभाई गईं। दूल्हा और दुल्हन ने सात फेरे लिए। मुख्य अतिथि इटावा (तुलसी) शाखा के रामनारायण वर्मा, परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकेश जैन, संरक्षक करन सिंह वर्मा, शैवाल, अध्यक्ष राजकमल जैन, सचिव प्रतीक कुमार गुप्ता आदि ने नवदंपती को आशीर्वाद दिया। विशिष्ट अतिथि विवेक कुलश्रेष्ठ, अनुज प्रताप सिंह यादव, रमेश मल्होत्रा आदि मौजूद रहे। परिषद की ओर से नवदंपती को तोहफे भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बने जीवन साथी
सीमा और गंगा सिंह, अनामिका और विक्रम सिंह, शिखा और सुधीर, मोनी और जयवीर, रोशनी और शिवा कश्यप विवाह बंधन में बंधे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें