फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ खेलते पांच गिरफ्तार, 5

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। लुधियानी के निकट पांच लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। पास से 5800 रुपये और ताश की गड्डी बरामद की।
विज्ञापन


उपनिरीक्षक नेम सिंह ट्रेनी दारोगा प्रदीप कुमार व दर्शन सिंह सोलंकी पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लुधियानी के निकट हलूपुरा जाने के लिए कच्चे रास्ते पर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने छापा मारकर जुआ खेल रहे अकील खां पुत्र शहीद खां ,गिरजेश पुत्र राम प्रकाश, राधा मोहन पुत्र बड़े लाल ,रविंद्र कुमार पुत्र जय नारायण निवासी ग्राम लुधियानी के अलावा सुरेंद्र सिंह पुत्र सोबरन सिंह निवासी ग्राम बरीपुरा थाना बकेवर को गिरफ्तार किया। पास से और फड़ से 5800 रुपये और ताश की गड्डी बरामद की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जुआरियों को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें