फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: वैध कागजात न होने पर वसूले 41 लाख

Wed, 19 Jul 2023 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटावा। जीएसटी की सचल दल इकाई ने सोलर पैनल ले जा रहे ट्रक वाहन को नेशनल हाईवे-दो पर रोक कर माल की जांच के लिए माल से संबंधित प्रपत्रों की मांग की। सचल दल इकाई ने अधिकारियों ने प्रपत्रों की जांच में पाया कि माल वैध प्रपत्रों के साथ नहीं ले जाया जा रहा है। ई वे बिल के हर माल की जांच होती है, जिस पर माल पुणे से नागपुर जाना लिखा था।
जबकि बिल्टी पर माल दिल्ली से नागपुर जाना लिखा था। दोनों में अंतर था, लेकिन ट्रक चालक कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे पाया। सचल दल अधिकारियों ने माल के मूल्य पर कार्यवाही करते हुये 41.15 लाख रुपये का जुर्माना वसूला। इसके बाद वाहन को माल समेत छोड़ दिया गया। सचल दल ईकाई के अधिकारियों ने बताया कि ट्रक चालक ने सोलर पैनल को दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर नागपुर (महाराष्ट्र) ले जाना बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यवाही में राज्य कर, इटावा जोन, अपर आयुक्त ग्रेड-वन, अपर आयुक्त ग्रेड-वन अतिरिक्त-प्रभार (विशेष अनुसंधान शाखा) एवं संयुक्त आयुक्त (विशेष अनुसंधान शाखा) इटावा सम्भाग के निर्देशन में की गई। टीम का नेतृत्व सहायक आयुक्त(प्रभारी), सचल दल, इकाई इटावा ने किया। यह जानकारी एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-वन प्रभार एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-दो एसआईबी ओम प्रकाश चौबे ने दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें