फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: वसंत पंचमी और वैलेंटाइन डे के संयोग से होंगी 400 शादियां

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। आज वसंत पंचमी और वैलेंटाइन डे के संयोग के चलते शहर में बुधवार को बंपर शादियां हैं। होटल, गेस्टहाउस, लॉन, रिसोर्ट सब फुल रहेंगे। संयोग से वसंत पंचमी और वैलेंटाइन डे इस बार एक ही दिन पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

होटल, गेस्टहाउस, स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के मुताबिक इस बार शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र में 400 से ज्यादा शादियां हैं। शहर में 150 से अधिक होटल, गेस्टहाउस, लॉन, रिसोर्ट इस दिन के लिए फुल हो चुके हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र के गेस्टहाउस भी फुल हैं। एसोसिएशन ने आज 200 करोड़ से ज्यादा के कारोबार का अनुमान भी जताया है।वैलेंटाइन डे के चलते रोज गोल्ड ज्वैलरी के अलावा हार्टशेप, लव, आई लव यू लिखी अंगूठी, ब्रेसलेट, लॉकेट की अच्छी मांग है।
बंपर शादियां होने से ऑटोमोबाइल, सोना-चांदी, मेवा, टेंट कारोबारियों को अच्छा कारोबार मिल रहा है। इससे पहले 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन शहर में 300 से ज्यादा शादियां व अन्य मांगलिक कार्यक्रम हुए थे। सहालग के समय आमतौर पर शहर में रोजाना औसतन 50 से 70 शादियां होती हैं। आचार्य पंडित विनोद कुमार दुबे ने बताया कि वसंत पंचमी पर कोई भी मांगलिक कार्य करना बेहद शुभ और फलदायी होता है। यह अबूझ मुहूर्त माना जाता है। इस दिन बड़ी संख्या में शादी समारोह और गृह प्रवेश हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें